India's No.#1 Hindi News Channel

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनायी गयी विश्वकर्मा जयन्ती एवं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन

0

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनायी गयी विश्वकर्मा जयन्ती एवं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन
-पूरी दुनिया में मोदी जी ने देश का सर ऊँचा किया- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
-इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा संस्थान के ’’बहुउद्देशीय भवन’’ का हुआ लोकार्पण
मेरठ। आज दिल्ली रूडकी बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में विश्वकर्मा जयन्ती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ वेंक्टेश्वरा के योगा साईन्स विभाग की ओर से आदरणीय प्रधानमन्त्री जी के जन्मदिवस पर योग को दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं दुनिया में भारत का मान बढाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वेब सेमीनार का आयोजन भी किया गया। इसके साथ-साथ हवन/यज्ञ/पूजा के बाद केक काटकर व मिठाई बांटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।


वेंक्टेश्वरा संस्थान के सी0वी0 रमन सभागार में विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपत डॉ0 राजीव त्यागी एवं कुलपति डॉ0 पी0के0 भारती आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित एवं हवन यज्ञ व पूजा करके किया।
’’इसके बाद प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बेवीनार को सम्बोधित करते हुए समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि पूरे विश्व में योग का डंका बजाने एवं भारत की साख बढाने के लिए ये देश अपने प्रिय प्रधानसेवक का आभार व्यक्त करते है। अन्तर्राष्ट्रीय बेवीनार को मुख्य अतिथि मि0 जॉय विलियम (पुर्तगाल) भारतीय सर्वधर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यश स्वामी सुशील जी महाराज, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार डॉ0 नवल किशोर वर्मा, जापान की यूकेयी मायोमी, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, वरिष्ठ योगाचार्य डॉ0 श्रीगोपाल नारसन, हिन्दी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रमुख डॉ0 वाई0एन0 शर्मा समेत पूरे देशो के 29 प्रतिनिधियों ने सम्बोधि किया।


इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, विम्स के वरिष्ठ सलाहकार आर0एन0 सिंह, संयुक्त कुलसचिव डॉ0 राजेश सिंह, अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, रजिस्ट्रार विकास कौशिक, जी0डी0 कटियार, शिव शंकर, मारूफ चौधरी, नेहा माहेश्वरी, अनिल जयसवाल विश्वास त्यागी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.