India's No.#1 Hindi News Channel

बेइंतेहा महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर रिपोर्ट/बाबु लाल शर्मा(गोविंदपुर)

0

बेइंतेहा महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर

लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज वृद्धि हो रही है और गैस की कीमतें भी आसमान छू रही है. खाद्य पदार्थों तेल, दाल, सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं. इसलिए महंगाई पर रोक लगाने की मांग आज रासपहरी में जारी ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के धरने के नौवें दिन उठी.
धरने पर वक्ताओं ने कहा की मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों की वजह से आज महंगाई चरम पर पहुंची है. सरकार ने पूरे बाजार को देशी विदेशी बड़े पूजी घरानों के हवाले कर दिया. आम जनता आज महंगाई से त्रस्त है, रोजगार का अभाव और खेती किसानी का संकट उसे कुपोषण और भुखमरी में ढकेल रहा है. इस महंगाई के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की जरूरत है जिसे पूरा किया जाएगा।
धरने में आईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पानिका, मजदूर किसान मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड़, इंद्रदेव खरवार, बिरझन गोंड़, रामजन्म गोंड़, मनोहर गोंड़, मंगल प्रसाद गोंड़, रामा शंकर गोंड़, राम बेचन गोंड़, बृजमोहन गोंड़,महादेव गोंड़, मनबोध गोंड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.