India's No.#1 Hindi News Channel

दुद्धी को जिला बनाओ, मुद्दे को लेकर मनोज तिवारी जी से मिला प्रतिनिधि मंडल

0

(दुद्धी) सोनभद्र- दुद्धी को जिला बनाओ, मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वर्तमान सांसद मनोज तिवारी जी से मिला जिन्होंने 2017 के चुनाव में दुद्धी को जिला बनाने की बात कहा था ll दुद्धी को जिला बनाने से संबंधित एक ज्ञापन डीसीएफ के चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व मे मनोज तिवारी जी के आवास पर मिला और दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ, संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व दुद्धी के चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने विस्तार से दुद्धी को जिला बनाने की बात को रखा ll

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सोनाबच्चा अग्रहरि ने तिवारी जी को याद दिलाया कि 2017 के चुनाव में आपने बभनी की सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर दुद्धी को जिला बनाया जायेगा , साढ़े चार साल बीत गया लेकिन अभी तक दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नही हुई इस पर सांसद जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से इस पर गंभीरता पूर्वक बात हुई है और सकारात्मक परिणाम निकलने की बात कही.ll इस संदर्भ मे राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री,अनुप्रिया पटेल उद्योग मंत्री भारत सरकार, जनरल वी. के. सिंह , सड़कपरिवहन, राजमार्ग मंत्री को भी पत्र प्रेषित किया गया ll प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि, सोना बच्चा अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि,विष्णु अग्रहरि मौजुद रहे ll

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.