India's No.#1 Hindi News Channel

*उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार का घोरावल स्थानांतरण के बाद नवागत दुद्धी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने आज प्रातः पदभार ग्रहण किया*

0

दुद्धी । उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार का घोरावल स्थानांतरण के बाद नवागत दुद्धी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने आज प्रातः पदभार ग्रहण किया l नवागत उपजिलाधिकारी दुद्धी इससे पूर्व इटावा, फैजाबाद, कुशीनगर, व घोरावल सोनभद्र में अपनी सेवा दे चुके हैं l प्रबुद्ध जनों ने नवागत उपजिलाधिकारी का अभिवादन किया है l उधर उप जिलाअधिकारी घोरावल सोनभद्र रमेश कुमार ने प्रातः कार्यभार ग्रहण किया l

वर्तमान उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी
पूर्व उपजिलाधिकारी रमेश कुमार के सहज कार्यशैली व कोरोना काल में जन हित हेतु उल्लेखनीय योगदान को याद करेगी दुद्धी।
गत उपजिलाधिकारी दुद्धी नें वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर जनपद सोनभद्र को ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनने,वेस्ट कोविड मैनेजमेंट , अत्याधुनिक खेती की उन्नत तकनीक द्वारा अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनने, धारा 20 की जमीन पर भौमिक अधिकार ,ग्राम मकरा रहस्यमय बीमारी मौत में त्वरित जन स्वास्थ्य की मुकम्मल व्यवस्था की नित्य पड़ताल, ग्रामीणों को आवासीय प्रमाण पत्र प्रदान कराए जाने, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, मत्स्य पालन, जमीन संबंधी अभूतपूर्व वादों का निस्तारण , सस्ता और सुलभ न्याय के लिए गांव-गांव जन चौपाल, साहित्य संगीत काव्य पाठ को बढ़ावा और साथ ही साथ शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर निष्ठा पूर्वक कार्य करने, हर विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ जनहित को लेकर सहज,सरल और सौम्य विचारों से मिलना आदि को लेकर प्रबुद्ध जनों ने प्रशंसा के साथ धन्यवाद कहा।

 

दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद तिवारी,पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, भाजपा वरिष्ठ नेता राजन चौधरी, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, डायरेक्टर संजीव तिवारी, स्वतंत्र पत्रकार समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सोन प्रभात सम्पादक आशीष गुप्ता,सेराज खान, रफीक खान इब्राहिम खान, रवि सिंह, अजय गुप्ता,ओम प्रकाश रावत ,आनंद चौबे, चंदन चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, दीपक जायसवाल आदि समेत समस्त सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र के लोग न्याय प्रियता एवं जनहित के कार्य को एसडीएम की मुक्त कंठ से प्रशंसा और उज्जवल भविष्य की कामना किया हैं l

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.