India's No.#1 Hindi News Channel

*भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन कर जताया रोष*

0

भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन कर जताया रोष ||

भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज तहसील तिराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया गया ! इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डागला ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब दौरे पर गए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार के द्वारा सुरक्षा

व्यवस्था में जानबूझ कर चूक कर दी गई थी जिसकी निंदा पूरे देश में की जा रही आज संगठन के निर्देश पर हम सब पंजाब सरकार का पुतला दहन कर रोष प्रकट कर रहे और माननीय राष्ट्रपति जी से आग्रह करते है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाय!इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मिश्रा,सूरजदेव प्रसाद,जिलामंत्री दिलीप पांडे, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,सेक्टर संयोजक रूपेश जौहरी, सोशल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप,युवा मोर्चा अनुराग त्रिपाठी,आमेश सिंह,ऋषभ मिश्रा,आशीष जायसवाल,रोहित कुमार,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा,सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!
इस कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुमार कुंदन कुमार कुंदन थे!

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.