India's No.#1 Hindi News Channel

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने क्षेत्राधिकारी के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया

0

किसानों का धरना प्रदर्शन / खुर्जा / प्रदीप पण्डित

खुर्जा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति आज खुर्जा क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पहुंचे जहां कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 1 तारीख को खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने घर में खींच कर नाबालिग से मारपीट और छेड़छाड़ की थी। जबकि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र सिंह का आरोप है की संबंधित चौकी इंचार्ज ने आरोपियों से मिलीभगत कर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से आए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी से मांग की के 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जाए। गिरफ्तारी न होने पर किसानों ने चेतावनी दी कि वह एसएसपी दफ्तर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.