बीजपुर रिहंद स्टेशन में विधि-विधान से पूजे गए आदिशिल्पी बाबा विश्वकर्मा
रिहंद स्टेशन में विधि-विधान से पूजे गए आदिशिल्पी बाबा विश्वकर्मा
बीजपुर (17 सितंबर)। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में शुक्रवार को आदिशिल्पी बाबा विश्वकर्मा की जयंती समारोह विधि-
विधान से मनाई गई । स्टेशन परिसर स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग में पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य

महाप्रबंधक (रिहंद) देबब्रत पॉल व विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (ओ एंड एम) के एन रेड्डी ने अन्य सहअतिथियों के साथ
उपस्थित होकर बाबा विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना विधि-विधान से करके उनसे स्टेशन एवं देश की सलामती के
लिए दुआ माँगी । कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन सामाजिक दूरियों का अनुपालन
करते हुए सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर स्टेशन के पर्यावरण एवं राख़ उपयोगिता, टीएसी, एफ़ ई एस, आई टी आदि विभागों के साथ-साथ
यूपीएल, पावरग्रिड एवं संविदा कंपनियों में सादगी पूर्वक बाबा विश्वकर्मा की पूजा करके प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महाप्रबंधकगणों में एस श्रीकृष्णा, ए के चट्टोपाध्याय, एम रमेश, डॉ0 रेनू सक्सेना व ए के
पपनेजा आदि के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।