India's No.#1 Hindi News Channel

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया

बलिया: गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी द्वारा पुलिस लाइन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक संवेदनशीलता के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाली तीन महिला पुलिसकर्मी-श्रीमती अनिता प्रभारी निरीक्षक थाना खेजूरी, श्रीमती कल्पना मिश्रा थानाध्यक्ष महिला थाना, श्रीमती दुर्गावती देवी उo निo महिला थाना को मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज उपस्थित रहें।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.